बंद करे

इतिहास

सक्ती जिले का मुख्यालय सक्ती जो कि राष्ट्रीय राजमार्ग 49 पर स्थित है । सक्ती जिला गठन की घोषणा 15 अगस्त 2021 को मुख्यमंत्री महोदय द्वारा की गई थी। यह छत्तीसगढ़ का 33 वां जिला है। सक्ती जिला का उद्घाटन 9 सितंबर 2022 को मुख्यमंत्री महोदय ने किया। चार ब्लाक सक्ती, मालखरौदा, जैजैपुर और डभरा को मिलाकर यह जिला बनाया गया है। सक्ती 14 देशी रियासतों में से एक था। यहाँ गोंड राजाओं का शासन चलता था। इस रियासत के संस्थापक हरि एवम गुजर थे। जिले में डोलोमाइट के प्रचुर भंडार हैं। इसलिए इसे भारत का डोलोमाइट हब कहा जाता है। कृषि उपकरणों का निर्माण भी यहां बड़े पैमाने पर किया जाता है। महानदी, सोन और बोरई इस क्षेत्र से बहने वाली प्रमुख नदियां हैं।

जिले का स्थान

सक्ती जिले का मुख्यालय सक्ती है बिलासपुर जिले से 120 किमी और छत्तीसगढ राज्य की राजधानी रायपुर जिले से 220 किमी दूरी पर है। सक्ती साउथ-इस्टर्न-सेन्ट्रल रेल्वे यह मुम्बई-हावडा मुख्य रेलमार्ग पर स्थित है। रेल मार्ग द्वारा सक्ती, छत्तीसगढ राज्य की राजधानी रायपुर की दूरी 193 किमी व बिलासपुर से 82 किमी तथा पैतृक जिला जांजगीर चांपा से 41 किमी दूरी पर है। जिले मुख्यालय से निकटतम स्टेशन बाराद्वार एवं सक्ती है।

 

सीमायें (जिले की)
दिशाएँ जिला
पूर्व रायगढ़
पश्चिम जांजगीर चांपा
उत्तर कोरबा
दक्षिण सारंगढ़-बिलाईगढ़
जिले की अक्षांशीय स्थिति
पहलू विवरण
देशान्तर 82.960239
अक्षांश 22.023786
समुद्र तल से ऊंचाई 294.4 मीटर
जलवायु
पहलू विवरण
औसत वर्षा 1123.3 मि.मी
सामान्य वर्षा 1478.0 mm
औसत अधिकतम तापमान 49.0 डिग्री सी
औसत न्यूनतम तापमान 08.0 डिग्री सी