बंद करे

जिले के बारे में

सक्ती जिले का मुख्यालय सक्ती जो कि राष्ट्रीय राजमार्ग 49 पर स्थित है । सक्ती जिला गठन की घोषणा 15 अगस्त 2021 को मुख्यमंत्री  महोदय द्वारा की गई थी। यह छत्तीसगढ़ का 33 वां जिला है। सक्ती जिला का उद्घाटन 9 सितंबर 2022 को मुख्यमंत्री महोदय ने किया। चार ब्लाक सक्ती, मालखरौदा, जैजैपुर और डभरा को मिलाकर यह जिला बनाया गया है। सक्ती 14 देशी रियासतों में से एक था। यहाँ गोंड राजाओं का शासन चलता था। इस रियासत के संस्थापक हरि एवम गुजर थे। जिले में डोलोमाइट के प्रचुर भंडार हैं। इसलिए इसे भारत का डोलोमाइट हब कहा जाता है। कृषि उपकरणों का निर्माण भी यहां बड़े पैमाने पर किया जाता है। महानदी, सोन और बोरई इस क्षेत्र से बहने वाली प्रमुख नदियां हैं।