संस्कृति और विरासत
स.क्र. | स्थान का नाम | विवरण | मार्ग |
---|---|---|---|
1 | चंद्रहासिनी देवी मंदिर | महानदी के तट पर चन्द्रहासिनी देवी माता का एक अद्भुत मंदिर है। नवरात्रि के समय यहॉ भव्य मेला का आयोजन किया जाता है। साथ ही यह एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है यहॉ अन्य राज्यों जैसे ओडिसा से भी लोग आते है। यह एक पवित्र स्थान है व पर्यटन स्थल के रूप में दिन ब दिन अपनी ख्याति बना रहा है। | तहसील : डभरा दूरी : तहसील मुख्यालय डभरा से 22 कि. मी. पूर्व की ओर |
2 | दमाऊधारा | यह स्थान पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र हैं यहॉ एक ओर प्राकृतिक पानी का जल प्रपात, गुफाएॅ रामजानकी मंदिर, राधाकृष्ण मंदिर, ऋषभ देव मंदिर इत्यादि है। इसके पास ही अन्य पर्यटन स्थलों पंचवटी, सीतामणी आदि आकर्षित करने वाले पर्यटन स्थल है। | तहसील : सक्ती दूरी : 20 कि. मी. सक्ती से कोरबा के रास्ते में |
3 | तुर्रीधाम (शिव मंदिर) | तुर्रीधाम के नाम से जाना जाने वाला यह मंदिर भगवान शिव का है, प्रत्येक वर्ष महाशिवरात्रि के अवसर पर तीन दिनों का मेला आयोजित किया जाता है। | तहसील : सक्ती दूरी : सक्ती से 13 कि. मी. |
4 | अड़भार | यह एक प्राचीन मंदिर है। जिसमें आठ हाथ वाली देवी विराजमान है। नवरात्रि के अवसर पर यहॉ ज्योति कलश जलाया जाता हैं। | तहसील : मालखरोदा दूरी : सक्ती से 11 कि.मी. |